ज्ञानेन्द्र रावत महादेवी वर्मा सम्मान से सम्मानित होंगे

वरिष्ठ पत्रकार, लेखक,चर्चित पर्यावरणविद एवं राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र रावत आगामी 25 मार्च को नयी दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के मल्टीपरपज सभागार में आयोजित समारोह में प्रख्यात कवयित्री एवं छायावाद की प्रमुख रचनाकार महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित होंगे। यह जानकारी गो ग्रीन की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रागिनी रंजन ने देते हुए बताया कि श्री रावत को यह सम्मान उनके द्वारा बीते दशकों में पर्यावरण संरक्षण हेतु दिये गये महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश की विभिन्न क्षेत्रों की सुविख्यात प्रतिभाओं के साथ दिया जा रहा है।
श्री रावत अभी तक गंगा सेवा सम्मान, गंगा नदी संरक्षण सम्मान, सुंदर लाल बहुगुणा स्मृति सम्मान, अनुपम मिश्र स्मृति पर्यावरण पुरस्कार, पर्यावरण रत्न सम्मान, पर्यावरण भूषण सम्मान , पर्यावरण विभूषण सम्मान, ग्रीन इंडिया अवार्ड, ई एस डी ए नेशनल ग्रीन अवार्ड, लोकनायक जय प्रकाश नेशनल पर्यावरण अवार्ड, ग्रीन लीडरशिप अवार्ड, अमर शहीद तिलका मांझी पर्यावरण अवार्ड, जल संरक्षण सम्मान, ग्लोबल अचीवमेंट इनवायरमेंट अवार्ड, समाज रत्न जल संरक्षण सम्मान, पर्यावरण में विज्ञान लेखन हेतु महेश चंद्र गुप्ता स्मृति सृजन सम्मान एवं गणेश शंकर विद्यार्थी स्मृति सम्मान आदि अनेकों शैक्षिक, सामाजिक क्षेत्र के सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks