एडीएम वित्त एवं राजस्व द्वारा शीतलपुर ग्राम पंचायत प्रकरण में जांच जारी

एटा, शीतलपुर ग्राम पंचायत प्रकरण से संबंधित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म, चैनल पर प्रकाशित खबरों के क्रम में सूचित करना है कि जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार संजय सिंह पुत्र रामसहाय निवासी ग्राम व ब्लाक शीतलपुर थाना कोतवाली नगर द्वारा प्रस्तुत शिकायतीपत्र में वर्णित तथ्यों की जांच अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी द्वारा की जा रही है।
जिलाधिकारी ने शीतलपुर ग्राम पंचायत संबंधी प्रकरण में एडीएम वित्त एवं राजस्व से अपेक्षा की है कि स्थलीय एवं अभिलेखीय तथा सभी पक्षों को सुनकर अपनी विस्तृत तथ्यात्मक आख्या यथाशीघ्र प्रस्तुत करें, जिससे कि अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
जिला सूचना कार्यालय, एटा