दस्तावेजों में नाम बदल पाई नौकरी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। दस्तावेजों में नाम बदलकर पंचायत सहायक की नौकरी पा ली। जानकारी होने के बाद प्रधान ने थाना मारहरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम प्रधान ज्योति राजपूत ने थान मारहरा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अहमदनगर बमनोई की ग्राम प्रधान है। पंचायत सहायक अदिति पत्नी भानुप्रताप सिंह ने शैक्षिक दस्तावेज, आधार कार्ड में हेराफेरी करते हुए नियुक्ति पा ली है। अदिति का वास्तविक नाम लक्ष्मी है। वह हाथरस की रहने वाली है और गांव सुल्तानपुर मारहरा में शादी हुई है। असल में बैंक की पासबुक और वोट लक्ष्मी के नाम से है। दस्तावेजों में हेराफेरी की और नौकरी पा ली है।