राजेश कुमार शास्त्री

सीसीटीवी कैमरे का उद्घाघाटन देवीगुलाम, क्षेत्राधिकारी बांसी नें किया
सिद्धार्थनगर । आपरेशन त्रिनेत्र के तहत सफात अहमद खान नें कस्बा बांसी स्थित सीएसपी पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया जिस पर थाना बांसी पुलिस नें उन्हें सम्मानित किया । मिली जानकारी के मुताबिक अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के अनुक्रम में आपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत आज दिनांक 19.02.2023 को सफात अहमद खान निवासी मोहल्ला आर्यनगर कस्बा बासीं में स्थित सीएसपी पर सीसीटीवी कैमरा का उद्घाघटन देवीगुलाम, क्षेत्राधिकारी बांसी नें किया । इस मौके पर प्र0नि0 बांसी अनुज कुमार सिंह द्वारा सफात अहमद खान को पुष्पगुच्छ, डायरी व मिष्ठान देकर सम्मानित किया । आस पास के दुकानदारो को अपने प्रतिष्ठानो पर सीसीटीवी लगाने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।