
एटा,सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दिनांक 19.02.2023 को आपसी मतभेदों के कारण टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को काउंसलिंग कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
वादी– अनम पुत्री कमुहम्मद निवास इस्लाम नगर, पटियाली गेट थाना कोतवाली नगर जिला एटा।
प्रतिवादी– नसीम पुत्र मुखत्यार सेफी निवासी नगला पोता, मदीना मस्जिद के सामने कोतवाली नगर जिला एटा।
उक्त की आपसी मतभेदों के कारण परिवार परामर्श केंद्र पर पत्रावली थी। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया तो दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए।
आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक बेगराम सिंह,काउंसलर डॉ अशोक कुमार सचेंद्र गुप्ता,प्रीति आमोरिया, सीमा मल्होत्रा,पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश,गौरी, पूजा आदि उपस्थित रहे।