लापता युवक का शव बंबा में पड़ा मिला, मचा कोहराम

लापता युवक का शव बंबा में पड़ा मिला, मचा कोहराम

एटा, । बहन की गोद-भराई के बाद घर से निकले युवक का शव बंबा में पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घरवालों से जानकारी ली है।

कोतवाली जलेसर के गांव अब्दुलहईपुर उर्फ बुद्धपुरा निवासी अजय (22) पुत्र प्रेमपाल हरियाणा में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले गांव आया था। शुक्रवार को बहन की गोद-भराई हुई थी। देर शाम नूहखेड़ा में बाल कटवाने की कहकर घर से निकला था उसके बाद से वह घर नहीं लौटा था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने शव बंबा में पड़ा देखा। शव की शिनाख्त कर पुलिस, घरवालों को सूचना दी। जानकारी पर सीओ जलेसर राघवेन्द्र सिंह राठौर, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में अभी तक कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि युवक के सिर में चोट लगी हुई थी। घरवालों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है। निधौली कलां पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

शुक्रवार को बहन की हुई थी गोदभराई एटा। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक हरियाणा में नौकरी करता था बहन की गोदभराई को लेकर गांव आया था। शुक्रवार को बहन की गोदभराई हुई थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks