सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ।

आज दिनांक 16 फरवरी 2023 राष्ट्रीय सेवा योजना, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
कार्यक्रम अधिकारी प्रो. नंदिनी सिंह , डॉ. अनीता और डॉ. नीरज धनकड़ के संयुक्त रूप में सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ गायत्री शक्तिपीठ, नगवा, वाराणसी में हुआ। जिसमें सर्वप्रथम शिविर की स्थापना की गई, जिसके पश्चात योग विशेषज्ञ सुनीता सिंह ने स्वयं सेविकाओं को योग और ध्यान का महत्व बतलाते हुए अभ्यास कराया। उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीरज धनकड़, प्रो. नंदिनी सिंह एवं धन्यवाद डॉ अनीता ने किया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मशहूर सर्जन डॉ रोहित गुप्ता ने की, उन्होंने अपने उद्बोधन में जीवन की सफलता के मूल मंत्र दिए । जिसके अंतर्गत उन्होंने बताया कि किस प्रकार मनुष्य तीन प्रमुख शक्तियां ज्ञान, कर्म एवं इच्छा के संतुलित रूप से जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता हैं।
वक्ता के रूप में पूर्णिमा मैडम ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित किया। शक्तिपीठ के साधक रमाकांत पाठक जी भी उपस्थित रहे। शिविर स्थल पर 150 सेविकाओं ने अपनी उपस्थिति बनाई रखी।