विधायक इरफान सोलंकी प्रकरण: परिवार के सदस्यों की संपत्तियों का सत्यापन शुरू, बाटा हाता कार्रवाई की जद से बाहर

ब्रेकिंग न्यूज़। विधायक इरफान सोलंकी प्रकरण: परिवार के सदस्यों की संपत्तियों का सत्यापन शुरू, बाटा हाता कार्रवाई की जद से बाहर

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्राथमिक जांच में लक्जरी गाड़ियों के अलावा सपा विधायक व उनके परिवार के नाम से डिफेंस कॉलोनी में चार प्लॉट, नोएडा व गाजियाबाद व मुंबई में फ्लैट, लखनऊ में प्लॉट और फ्लैट होने के दस्तावेज मिले हैं।

जिसका सत्यापन किया जा रहा है। वहीं रिजवान के स्वर्ण जयंती विहार में एक प्लॉट, आशियाना में रिजवान की पत्नी शाहिना सोलंकी उर्फ रोजी के नाम से फ्लैट की जानकारी मिली है।

इजराइल आटे वाले के पास भी जाजमऊ में एक प्लॉट होने के दस्तावेज मिले हैं। सत्यापन के बाद तीन से चार दिन के भीतर संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू होगी।

पूर्व पार्षद मन्नू रहमान को आज पुलिस ने कैंट क्षेत्र से गिरफ़्तार कर लिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks