
नाबालिग से दुराचार मामले में नामजद किया गिरफ्तार
कासगंज, । पटियाली थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुराचार करने के मामले में वांछित चले आ रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि गत दिनों कोतवाली क्षेत्र में एक 12 वर्षीय नाबालिग से दुराचार की वारदात हुई। इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी फूल मियां को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की है।