
पूर्व विधायक के बेटों के खिलाफ कुर्की वारंट जारी
आगरा। अदालत ने धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत के आरोप व कोर्ट में हाजिर न होने पर पूर्व विधायक के पुत्र वैभव गर्ग, सौरभ गर्ग, उनकी पत्नी लक्ष्मी के विरुद्ध कुर्की वारंट जारी किए हैं।
मामले के अनुसार वादी धीरेंद्र सिंह निवासी नीरव कुंज कॉलोनी, सिकन्दरा ने अदालत में परिवाद पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि सन 2014 में उनके संज्ञान में आया कि विधायक जगन मदिया कटरा रोड पर मानसिक अस्पताल के सामने रिहायशी कॉलोनी बनाने जा रहे हैं। इस पर उन्होंने कई बार में कुल तेरह लाख पचास हजार रुपये प्लॉट के लिए दिए। बाद में पता चला कि जमीन पर कोई विवाद चल रहा है। जिस पर उन्होंने रकम वापस मांगी। 2019 को पांच चेक दिए। वे डिसऑनर हो गए। अदालत ने 24 फरवरी को कुर्की वारंट जारी किएहैं।