महंगाई भ्रष्टाचार के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन कर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा एवं नगला बरी के होली विवाद के समाधान की मांग की

एटा, अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर किसान, मजदूर, नोजवान महिलाओं ने एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुये निम्नलिखित जन समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग करते हुए महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी एटा वेद प्रिया आर्य जी को सौंपा।
एवं थाना रिजोर के पास जीसखपुर उर्फ नगला बरी में पूर्व काल में 2015 में भी होली के विवाद को लेकर गांव के कुछ लोगों ने अपने घर से अलग दूर होलिका दहन करवाने के लिए प्रयास किया था उस समय प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप की वजह से समस्या का समाधान कराते हुए भाई होलिका दहन कराया था और उस समय से लगातार होलिका का दहन उसी स्थान पर होता चला रहा था लेकिन वर्तमान समय में भी उन्हीं लोगों के द्वारा जिस स्थान पर पीढ़ी दर पीढ़ी से होली का दहन होता चला आ रहा है वहां से अपनी दबंगई के बल पर इस बार फिर हटा दिया गया है जिस वजह से गांव में तनावपूर्ण स्थिति होने की प्रबल संभावना है इसलिए अधिकारियों से मांग की गई है कि इस समस्या का तत्काल समाधान कराएं जिससे त्यौहार में कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो जिसके लिए जिला प्रशासन को भी पत्र सौंपकर अवगत कराया है कि तत्काल प्रभाव से समस्त ग्राम वासियों की समस्या का समाधान कराते हुए जहां पूर्वकाल से होली का दहन होता चलाया है प्रशासनिक मशीनरी लगकर वही होलिका दहन कराकर सौहार्दपूर्ण तरीके से ग्राम वासियों का त्यौहार मनवाने में सहयोग करे।
01:- उ०प्र० सरकार द्वारा रोडवेज के किराये में एक साथ 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है जो कि सर्वथा गलत है। उ०प्र० परिवहन के सहयोग से अधिकांश साधन विहीन गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान, महिलायें यात्रा करते हैं। देश में हुए लकडाउन की वजह से बेरोजगारी एवं मंहगाई की बजह से प्रदेश की आम जनता बर्बाद है उक्त किराया वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाये।
02 :- भ्रष्टाचार में डूबे कर्मचारी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही कर प्रदेश की आम जनता को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई जाये।
03 :- निराश्रित गोवंश सहित अवारा जंगली जानवरों को पकडकर गोशाला एवं काजी हाउस में बन्द कराया जिससे किसानों की फसल को बचाया जा सके एवं आकस्मिक घटनाओ से गरीब मजदूर किसान के जीवन को बचाया जा सके।
04 :- किसानों को निःशुल्क 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति दिलाई जाये एवं समर / ट्युवेल पर लग रहे विद्युत मीटरों को तत्काल हटाया जाये।
05 :- गन्ना किसानों को व्याज सहित बकाये का तत्काल भुगतान कराया जाय एवं चल सत्र में 500 रु0 प्रतिकुंतल के हिसाब से तत्काल पेमेंट कराया जाए।
06 :- सभी नहर, राजवाहों, माइनरों में लगातार टेल तक पानी पहुँचाया जाय।
07 :- प्रदेश के सभी किसानों को समय से उचित रेट पर सरकारी एवं प्राइवेट विक्रेताओं से खाद, बीज, दवायें उपलब्ध करायी जायें।
08 :- प्रदेश के विभिन्न विभागों में जनपदों, तहसीलों, ब्लाकों, थानों में एक वर्ष से अधिक समय से अधिकांश अधिकारी/कर्मचारी तैनात हैं वह क्षेत्रीय दलालों से सांठ गांठ कर आम जनता को लूटने का काम कर रहे हैं इन्हें तत्काल हटाया जाये।
09 :- उ0 प्रo में जिन कर्मचारियों की गृह जनपद में तैनाती की व्यवस्था है वह स्थानीय राजनेताओं का संरक्षण पाकर आम जनता को खुलेआम लूटने का काम कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में जिम्मेदार अधिकारी उनके खिलाफ कार्यवाही करने से डरते हैं। इसलिये सभी सरकारी कर्मचारियों को कम से कम गृह मण्डल से बाहर तैनात करने की व्यवस्था को पूरे प्रदेश में लागू किया जाय जिससे कर्मचारी एवं राजनेताओं का गठजोड टूटे और आम जनता की लूट होने से बच सके।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सोलंकी, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश महासचिव अरविंद शाक्य, संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, मंडल उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल वर्मा, यदुवीर सिंह, रामनरेश सिंह, दुर्गेश कुमार, अशोक कुमार, रामनिवास वर्मा, उदयवीर सिंह, महेश चंद वर्मा, राजा सोलंकी, लाडो देवी, शकुंतला देवी, सुनीता देवी सविता, मनोज देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे एवं ओबीसी महासभा के अध्यक्ष एकेस लोधी ने किसानों का समर्थन किया ।