बारात पहुंचते ही दूल्हे व बारातियों पर हमला

बारात पहुंचते ही दूल्हे व बारातियों पर हमला, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अवागढ़, । दरवाजे पर बारात पहुंचते ही आरोपियों ने दूल्हा और बारातियों पर हमला कर घायल कर दिया। लाठी-डंडों से किए गए हमले में दूल्हा, चाचा, भाई सहित कई लोग घायल हो गए। जानकारी प्होने पर पहुंची पुलिस की देखरेख में शादी की सभी रस्में पूरी हुई। मामले की पीड़ित दूल्हे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना अवागढ़ के गांव नगला गढ़ा में सरनाम सिंह की बेटी की शादी थी। शनिवार को संतोष कुमार निवासी मोहल्ला रामबक्ख जलेसर बारात लेकर पहुंचे थे। बारात चढ़ने के दौरान एक बाराती का गांव नगला गढ़ा के व्यक्ति से धक्का लग गया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। बारात चढ़ते ही लड़की के दरवाजे पर पहुंची। दरवाजे की रस्म हो रही थी।

आरोप है कि उदयवीर उर्फ छोटे, कान्हा सहित छह लोग गाली-गलौज करते हुए झगड़े पर उतारू हो गए। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर बारातियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दूल्हा संतोष, साला ललित, चाचा, भाई के चोट आई है।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही सभी आरोपी भाग गए। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। दूल्हा के अनुसार पुलिस की देखरेख में सभी रस्में पूरी हुई है। रविवार सुबह जल्दी रश्में पूरी करते हुए विदाई हो गई है।

थाना अवागढ़ के प्रभारी निरीक्षक फूल चन्द्र का कहना है कि हमले की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग शिकायत करने थाने पहुंचे थे। उन्होने भी बारात पक्ष के लोगों पर आरोप लगाए है। हालांकि उनकी ओर से मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks