आभूषण विक्रेता कंपनी मालाबार गोल्ड एंड डायमंड के देश व विदेश में लगभग 300 शोरूम संचालित है।
जिसमें भारत में लगभग 200 शोरूम तथा विदेशों में लगभग 100 शोरूम संचालित है।

मालाबार शोरूम ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करने की योजना बनाई है मालाबार ये छात्रवृत्ति देश के विभिन्न शहरों में बांट रहा है भारत का अग्रणी ज्वेलर्स मालाबार गोल्ड एंड डायमंड ने सीएसआर गतिविधि एपावरिंग एजुकेशन एंड एंपावरिंग वूमनहुड के तहत वाराणसी में शैक्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जिसमें 166 छात्राओं को 13 लाख 92 हजार रुपए की सहायता धनराशि मुख्य अतिथि (महिला) डीसीपी वरुणा जोन वाराणसी श्रीमती आरती सिंह,(आईपीएस) मुख्य अतिथि पुरुष एडीएम सिटी, वाराणसी श्री गुलाबचंद विशिष्ट अतिथि Chief fire Officer वाराणसी मंडल वाराणसी आनंद सिंह राजपूत व विशिष्ट अतिथि Ragistrar chit fund society वाराणसी मंडल वाराणसी श्रीमान मंगलेश सिंह के द्वारा प्रदान की गई जिसमें मुख्य रुप से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज वसंत कन्या इंटर कॉलेज गुरु नानक इंग्लिश मीडियम स्कूल,गुरूबाग ग्लेनहिल इंटर कॉलेज,और एलबीएस इंटर कॉलेज, वाराणसी के छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।
गार्जियन के रूप में बनारस के समाजसेवी परमजीत सिंह अहलूवालिया जी का विशेष योगदान रहा और सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या एवं शिक्षकगण तथा उनके प्रतिनिधिगण उक्त कार्यक्रम में मौजूद रहे शोरूम प्रबंधक श्री शुभम केसरी जी ने पुरस्कार वितरण के बारे में बताया मालाबार के तरफ से कार्यक्रम का संचालन व अतिथियों का स्वागत श्रीमती सुमेधा जी ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन शोरूम एचबी मैनेजर शुभम केसरी जी ने किया Asst, Showroom Head अक्षय राज्य व उनकी टीम उपस्थित रही।
शुभम केशरी शोरूम मैनेजर मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स।