सामाजिक न्याय की लड़ाई व पाखंडवाद के खिलाफ लड़ने के लिए पूर्व कैबिनेट माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी को अधिवक्ता जन वाराणसी ने दिया समर्थन

सामाजिक न्याय की लड़ाई व पाखंडवाद के खिलाफ लड़ने के लिए पूर्व कैबिनेट माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी को अधिवक्ता जन वाराणसी ने दिया समर्थन।
जाति आधारित जनगणना कराए जाने, मण्डल कमीशन की सभी रिपोर्टों को लागू किए जाने,सभी स्तर पर व निजी क्षेत्र में भी आरक्षण को लागू किए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ता जन वाराणसी का एक प्रतिनिधि मण्डल वाराणसी दौरे पर आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य जी से आज दिनांक 12/02/23 को दिन में 10 बजे सुरभि होटल इंटरनेशनल पहड़िया वाराणसी में मिला।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल अधिवक्ताओ ने राष्ट्रीय महासचिव जी से उक्त मुद्दों को पार्टी द्वारा विधानमंडल से लेकर सड़क तक उठाने व हल करने में आगे आने का आह्वान किया।
राष्टीय महासचिव ने उक्त मुद्दों को लेकर लड़ने व सामाजिक न्याय की लड़ाई से वंचित समुदाय को हक दिलाने का आश्वासन दिया।
अधिवक्ताओं व बहुजन चिंतकों ने समाजवादी योद्धा को पूरा सहयोग व समर्थन देने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम प्रकाश सिंह यादव, सेल टैक्स बार एसोसिएशन वाराणसी के पूर्व अध्यक्ष आनंद मौर्य, तहसील बार एसोसिएशन सदर वाराणसी के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव एडवोकेट कमलेश एडवोकेट रमाकांत कुशवाहा ने किया।
प्रतिनिधि मण्डल में अधिवक्ताओं व बहुजन चिंतकों में मुख्य रूप से डॉक्टर ए के सिंह, अवधेश कुशवाहा, मोती लाल,अतहर जमाल लारी, पूजा यादव, गायक कलाकार दिनेश यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks