नवनिर्मित आदर्श पुलिस बूथ का फीता काटकर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल द्वारा किया गया उद्घाटन!!
उद्घाटन समारोह अवसर पर एडिशनल एसपी पश्चिमी रोहित मिश्र, सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता, थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही, चौकी इंचार्ज राकेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद!!
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के सराहनीय कार्यों को देखते हुये, जनपद की जनता जनार्दन कर रही प्रशंसा!!

प्रतापगढ़!
प्रतापगढ़! जनपद के जेठवारा थाना क्षेत्र कटरा गुलाब सिंह चौकी के समीप चेकपोस्ट पर बने नवनिर्मित आदर्श पुलिस बूथ का पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। जब से प्रतापगढ़ जिले की कमान संभाली है तब से लगातार कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आदर्श पुलिस बूथ चेकपोस्ट एवं थाना व पुलिस चौकी की स्थापना करके जिले में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने का काम कर रहे हैं जिले के मुखिया श्रीमान सतपाल अंतिल जी जेठवारा थाना क्षेत्र के गौरा मोड़ के पास आदर्श पुलिस बूथ का उद्घाटन करते हुए क्षेत्र के लोगों को पूरी तरह से आश्वस्त करते हुए उन्हें पूरा भरोसा और विश्वास दिलाया कि आप लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटा तत्पर है। इस मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्र, सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता, थानाध्यक्ष जेठवारा अभिषेक सिरोही, चौकी इंचार्ज कटरा गुलाब सिंह राकेश कुमार सिंह सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल ने जनपद को अपराध मुक्त करने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न थाना क्षेत्र में भ्रमण करते रहते हैं और लगातार अपने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं सुनते एवं उसके त्वरित निस्तारण हेतु नजर आते हैं। तेजतर्रार प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के तेवर देखकर अपराधियों के छूट रहे हैं पसीने अपराधी जनपद छोड़कर एवं प्रदेश छोड़कर जाने पर है मजबूर। प्रतापगढ़ जनपद की जनता जनार्दन पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के सराहनीय कार्यों को देखते हुये कर रही है प्रशंसा।