रोडवेज़ बस में भीषण आग, बस अचानक चलने लगी,
अफरा तफरी का माहौल

Sitapur
चारबाग़ बस अड्डे पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया जब रात्रि
10:30 बजे एक बस में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल
रूप धारण कर लिया, आश्चर्य की बात तो तब हुई जब आग लगी बस अचानक चलने
लगी, ऐसी स्थिति में लोग अपनी जान बचा कर इधर-उधर भागने लगे, बस अड्डे के
सभी ड्राइवरों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल प्रभाव से बसों को बस अड्डे से
हटा लिया, मौके पर तत्काल प्रभाव से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर
आग पर काबू पाया