चित्रकारों ने रंगों के सामंजस्य सामंजस्य स्थापित कर मिश्रित रंगों का प्रयोग किया

पोट्रेट आर्टिस्ट ग्रुप मुंबई एवं ललित कला विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के तत्वाव धान में तीन दिवसीय वार्षिक पोट्रेट प्रतियोगिता का शनिवार 11/02/2023 को ललित कला विभाग के सभागार में प्रतिभागियों ने रंग बरस लाइन के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता मे प्रतिभागियों ने अपने-अपने मॉडल के अंदर के चरित्रों के साथ परीवेश कों रंग ब्रश- लाइन से अभिव्यक्त किया। इन चित्रकारों ने रंगों के सामंजस्य स्थापित कर मिश्रित रंगों का प्रयोग किया है।अद्वैत नाडर्वेकर ने अपने चित्रों में ऑयल रंगों से मॉडल को क्रांतिकारी के रूप में दर्शाया है,जो दर्शकों का मन मोह ले रहा है। नितेश पारित, ओंकार कनेकर ने मिट्टी में अपने मॉडल के जिंदगी में उल्लास को दर्शाने का प्रयास किया है। समीर विटाले ने अपने मॉडल को जल रंगों के समावेश द्वारा अभिव्यक्ति को साकार किया है। कुशमावती हिरा ने ड्राइ पेस्टल से मॉडल को स्टूडेंट के रूप में कलम-किताब लिए दिखाया है।प्रतिभागियों कों प्रथम,द्वितीय, तृतीय पुरस्कार दिनांक 13 फरवरी को सायं 4:30 बजे पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर सर्वश्री वासुदेव कामत, डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा,विजय आर्चेकर,मनोज साकले,अभिषेक आचार्य, स्नेहल पागे, प्रकाश धारगे, डॉ शत्रुघ्न प्रसाद, डॉ रामराज,डॉ स्नेह लता कुशवाहा,शालिनी कश्यपआदि लोग उपस्थित रहे।