पोट्रेट आर्टिस्ट ग्रुप मुंबई एवं ललित कला विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के तत्वाव धान में तीन दिवसीय वार्षिक पोट्रेट प्रतियोगिता का उद्घाटन।

आज दिन शुक्रवार दिनांक 10/02/2023 को ललित कला विभाग के सभागार में प्रो. एस.
प्रणाम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर प्रो. सिंह ने कहा कि कला महाविद्यालयों में पोट्रेट की पढ़ाई बंद हो रहा है,जबकि कला के क्षेत्र में सबसे उपयोगी विषय है।उन्होंने कहा कि पोट्रेट आर्टिस्ट ग्रुप मुंबई द्वारा प्रयास सराहनीय कदम है।उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता प्रतेक वर्ष मुंबई में आयोजित हो रहा था, लेकिन इस वर्ष ललित कला विभाग में हो रहा है,यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता मे 12 प्रतिभागियों को भाग लेना है। उन्हें मैं अपने दिल से हार्दिक बधाई, शुभकामनाये देता हूं। इस अवसर पर कार्यक्रम के संस्थापक कालिदास पुरस्कार से सम्मानित श्री वासुदेव कामत जी ने कहा कि यह प्रतियोगिता देश के अलग-अलग प्रदेशों से निपुण 12 कलाकारों को मौका दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि पोट्रेट बनाना आसान नहीं होता, जो सामने मॉडल बैठा हुआ व्यक्ति जिसका पोट्रेट बनाया जा रहा है, उसमें उनकी चरित्र को वरना सबसे कठिन कार्य होता है। उन्होंने बताया कि 2 दिन के प्रयास में प्रतिभागियों का अपना हुनर दिखाना होगा। उन्होंने बताया कि इन प्रतिभागियों में से प्रथम,द्वितीय, तृतीय पुरस्कार दिनांक 13 फरवरी को सायं 4:30 बजे पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर सर्वश्री विजय आर्चेकर,मनोज साकले,अभिषेक आचार्य, स्नेहल पागे, प्रकाश धारगे,डॉ. सुनिल कुमार कुशवाहा, डॉ शत्रुघ्न प्रसाद, डॉ रामराज, डॉ.सविता यादव.डॉ स्नेह लता कुशवाहा. शालिनी कश्यप कार्यक्रम का संचालन गायत्री मेहता ने किया।