ब्रेकिंग
लखनऊ यूपी ,,,

यू0पी0 की राजधानी लखनऊमें आज से तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समित 2023 का आगाज प्रारंभ
लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
यू0पी0 ग्लोबल इवेस्टर समित का रिमोट का बटन दबाकर कार्यक्रम किया शुभारंभ ।
समिट में करीब 25 लाख करोड़ रुपये के निवेश के करार होने की उम्मीद है।
इससे दो करोड़ रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।
पी0 एम बोले पांच अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए जाना जाएगा यूपी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के रूप में जाना जाएगा, जहां 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं।
इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ यूपी में सरकारी सोच और अप्रोच में ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस को लेकर सार्थक बदलाव आया है।
आज यूपी एक आशा… एक उम्मीद बन चुका है।
आज दुनिया की हर विश्वसनीय आवाज यह मानती है कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ती रहेगी
। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है भारतीयों का खुद पर बढ़ता भरोसा।
आज भारत का हर नागरिक ज्यादा से ज्यादा विकास होते देखना चाहता है,
वो अब भारत को जल्द से जल्द विकसित होते देखना चाहता है।
जन आशाएं ही विकास के कार्यों में गति ला रही हैं।
यूपी की पहचान अब गुड गवर्नेंस।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक समय था जब यूपी बीमारू राज्य कहलाता था।
हर कोई यूपी से अपनी उम्मीदें छोड़ चुका था,
लेकिन बीते 5-6 वर्षों में यूपी ने अपनी नई पहचान स्थापित कर ली है।
अब यूपी अपनी गुड गवर्नेंस के लिए पहचाना जा रहा है।
पीएम मोदी बोले, मैं मुख्य अतिथि हूं पर यहां का सांसद भी हूं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण का प्रारंभ करते हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया।
उन्होंने प्रदेश में हुए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद ही बिजली से लेकर कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर हर क्षेत्र में विकास हो रहा है।
यह बदलाव सिर्फ छह साल में हुआ है। यूपी अब पूरे देश लिए आशा और उम्मीद का केंद्र बन चुका