10 फरवरी को प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे किसान

एटा।रोडवेज के बढ़े हुए किराए सहित जनहित के मुद्दों को लेकर कल दिनांक 10 फरवरी 2023 को प्रातः 10:00 बजे से प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे किसान दिनांक 10 फरवरी 2023 को प्रातः 10:00 बजे से अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जनपद एटा सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के द्वारा किसान मजदूर नौजवानों की उपस्थिति में प्रदेश की सरकार के द्वारा रोडवेज केबढ़ाए गए किराए से गरीब मजदूर किसान की कमर तोड़ने का काम किया है जबकि वर्तमान समय में न तो डीजल की रेट बड़े हैं ना ही कोई और खर्चे की स्थिति आई है सच यह है कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में अधिकतर गरीब मजदूर किसान जो साधन विहीन लोग हैं वही यात्रा करते हैं जिनकी आमदनी के स्रोत निरंतर कम होते चले जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सरकार निरंतर महंगाई के बोझ तले लोगों को दबाने का काम कर रही है संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया है कि उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन को सफल बनाने में सभी किसान मजदूर नौजवान सहयोग करें जिससे कि सरकार अपने लिए गए गलत निर्णय को वापस लेकर जनहित में कार्य करें उत्तर प्रदेश के सभी किसान नौजवान मजदूरों से अनुरोध है कि समय से अपने-अपने जनपद मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन को सफल बनाएं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks