आप के प्रदर्शन पर महामारी एक्ट के तहत मुकदमे पर रोष।

कल,07 फरवरी को प्रधानमंत्री कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अडानी द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे । प्रदर्शन के बाद भेलूपुर पुलिस ने महामारी एक्ट 188 -286 के तहत 26 कार्यकर्ताओं पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है, जिससे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में बेहद रोष है और आम आदमी पार्टी के काशी प्रांत के अध्यक्ष पवन तिवारी जी, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह जी, जिला अध्यक्ष रमाशंकर पटेल जी, महानगर अध्यक्ष अखिलेश पांडे जी और जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पांडेय जी ने संयुक्त विज्ञप्ति में कहा है कि 188 के तहत मुकदमा यह दर्शाता है कि शासन किसी भी कीमत पर विरोध को बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं है और इस मुकदमे से यह भी प्रतीत होता है कि सत्ता पक्ष अडानी के भ्रष्टाचार के साथ खड़ा हुआ है और अगर जनहित की बात आम आदमी पार्टी करती है भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाती है तो उसके ऊपर मुकदमा कर दिया जाता है उसकी आवाज दबाने की कोशिश की जाती है। नेताओं ने आगे कहा कि 188 लॉकडाउन के दौरान सरकारी आदेशों के उल्लंघन पर लगाया जाता है। प्रदर्शन के दौरान ना तो लॉक डाउन था ना किसी सरकारी आदेश का उल्लंघन था, लेकिन पुलिस ने मनमाना तरीके से 188-286 के तहत मुकदमा दर्ज कर डराने धमकाने का कार्य किया है, इससे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विचलित नहीं होंगे। आने वाले समय में जब तक अडानी के ऊपर मुकदमा नहीं किया जाता है, उनके भ्रष्टाचार को उजागर नहीं किया जाता है, संयुक्त संसदीय समिति नहीं बनाई जाती, तब तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरने का काम करते रहेंगे । सरकारी जुल्म से, पुलिसिया आतंक से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है।
घनश्याम पांडे जिला मीडिया प्रभारी आप वाराणसी।