किसानों के हकों की लड़ाई में भारतीय किसान यूनियन (भानू)संगठन को जिला में और मिलेगी ताकत–राजू आर्य

भाकियू (भानू) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजू आर्य ने प्रवीन यादव प्रधान को जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया।

किसानों के हकों की लड़ाई में भारतीय किसान यूनियन (भानू)संगठन को जिला में और मिलेगी ताकत–राजू आर्य (राष्ट्रीय संगठन मंत्री)


एटा ,जनपद के विकासखंड सकीट के ग्राम रजपुरा में ग्राम पंचायत अध्यक्ष प्रवीन यादव के यहां भारतीय किसान यूनियन भानू की एक आवश्यक बैठक किसान आयोग के गठन को लेकर आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में तय किया गया कि किसान आयोग की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के आवाह्न पर आगरा रोड स्थित ग्राम इमलिया में संगठन के प्रदेश कार्यालय पर 11 फरवरी को सुबह 9 बजे से होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन में कई दर्जन चार पहिया वाहनों में सवार होकर 200 से अधिक किसान भाई शामिल होंगे। बैठक में स्थानीय किसानों द्वारा ग्राम पंचायत अध्यक्ष के माध्यम से भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशन पाल सिंह चौहान तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य के साथ साथ अन्य कई पदाधिकारियों को सिर पर पगड़ी व माला तथा शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजू आर्य ने ग्राम प्रधान रजपुरा प्रवीण यादव को एटा जनपद का संगठन मंत्री तथा सोरन सिंह को जिला सचिव नियुक्त करने की घोषणा करते हुए अन्य लोगों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई। यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रंजीत कुमार उर्फ़ राजू आर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी किसान भाईयों को आगामी 11 फरवरी को होने वाले आंदोलन में भारी तादाद के साथ ग्राम इमलिया पहुंचना है। आर्य ने आगे कहा कि वैसे तो देश में दर्जनों अन्य किसान के हितों में कई यूनियन व संगठन कार्य कर रहे है, लेकिन अधिकांश लोग संगठन की आड़ में स्वार्थ सिद्ध करने में लगे हुए हैं। लेकिन भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ठाकुर भानु प्रताप सिंह पूरे देश में अकेले ऐसे किसान नेता हैं, जिन्होंने किसान हित के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर करने के साथ ही साथ आपके बड़े पुत्र की शहादत भी किसान भाईयों के हितों की खातिर दी। जिसका कोई सानी नहीं है। आर्य ने आगे कहा कि हम लोगों के सौभाग्य की बात है ऐसे किसान नेता का अवतरण हमारे जिले में हमारे घर में हुआ है। हमें ऐसा किसान जो देवता स्वरूप पूरे देश में ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा, इसलिए पूरे जीवन भर उनके निर्देशों का पालन करते हुए किसान हित के संघर्ष में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ सहयोगी की भूमिका अदा करने के लक्ष्य को पूरा करना होगा।बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशनपाल सिंह चौहान ने कहा कि पूरे देश किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ठाकुर भानु प्रताप सिंह दिन रात एक एक करके हर समय संघर्ष में जुटे रहते हैं। ऐसे किसान मसीहा का हम लोगों को पूरे तन मन और धन से सहयोग करके किसानों के हकों की लड़ाई में जीत हासिल कराने हेतु सहयोग प्रदान करना चाहिए। श्री चौहान ने बैठक में मौजूद समस्त किसानों से आवाह्न करते हुए 11 फरवरी के आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। बैठक में विपिन कुमार प्रधान प्रदेश सचिव, सत्येंद्र ताजी, रामकुमार यादव, प्रवीण यादव, प्रधान पुत्तू यादव, बबलू यादव रजपुरा, मनोज कुमार, निमेष यादव, शिवम यादव, नीरज यादव, संदीप यादव, रंग पाल सिंह, राजेश यादव, मोनू ठाकुर, सुनील कश्यप, पुष्पेंद्र यादव, राजकुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, कौशलेंद्र यादव,अखिलेश यादव कोयला, रंग पाल सिंह, राजेश यादव, कल्लू पुंडीर ठाकुर, राजकुमार सिंह, विनय यादव, योगेंद्र यादव, बब्लू यादव सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks