भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यसमिति की बैठक लेफ्टिनेंट अनिरुद्ध शुक्ल महाविद्यालय में संपन्न हुई

बाराबंकी फतेहपुर 8 फरवरी 2023 बीजेपी

बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष अनुपम निगम की देख रेख मे हुई सम्पन्न

फतेहपुर मे बीजेपी की बैठक में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री गुरुशरण लोधी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में आज देश प्रत्येक क्षेत्र में विकास की कगार पर विकसित हो रहा है

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से देश की आम जनता लाभान्वित हो रही है।
तो प्रदेश सरकार के द्वारा तमाम जनहित की योजनाएं लागू की गई है।
जिसका लाभ सीधे तौर पर जनता को मिल रहा है।आज उत्तर प्रदेश देश के टॉप प्रदेशों में शामिल है। निवेशक उत्तर प्रदेश में अपनी इकाइयां लगा रहे हैं। उत्तर प्रदेश भयमुक्त वातावरण में फल फूल रहा है।जिसका पूरा श्रेय भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जाता है। बैठक में मंडल महामंत्री सरोज वर्मा द्वारा राजनैतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इसका समर्थन सुधीर मिश्रा व अनुमोदन राकेश गुप्ता ने किया तथा उपस्थित सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन कर पारित किया। बैठक में जिला मंत्री डॉ अंजू चंद्रा ने अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक का संचालन सर्वेश श्रीवास्तव ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा की जिला मंत्री सुमन सिंह चौहान,भाजपा कार्यकर्ता बाल गोविंद नाथ,अनिल सोनी,दिलीप वर्मा,वीरेंद्र वर्मा,संतोष कश्यप अनिल सिंह,सुनील मौर्या और आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks