
कासगंज।बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह प्रभारी मंत्री कासगंज ने आज यहां कलैक्ट्रेट के रुद्राक्ष सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की जिसमें जिलाधिकारी हर्षिता माथुर , मुख्य विकास अधिकारी सचिन सहित जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने अपने विभागों की उपलब्धियों के बारे में बतलाया। साथ ही पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने प्रभारी मंत्री को बताया कि संम्पत्ति संबंधित अपराधों में, हत्या संबंधित अपराधों में ,कमी आई है , हत्या मामलों में शीघ्र खुलासे हुए हैं अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तारी की गई है , महिला संबन्धित अपराधों में कमी,वाहन चोरियों में कमी तथा अपराधों पर अंकुश रहा।