
कासगंज।वोडाफोन के नाम पर आफर देकर ठगने वाले गिरफ्तार।
दिनांक २२/१ /२३ को थाना गंजडुंडवारा के गांव मस्ती पुर निवासी सिन्टू पुत्र जाहर सिंह ने एक लिखित तहरीर दी कि ३१/१२/२२ को मो.नं.७२७५१३xxx x, ७४५९९९xx xx से फोन आया कि हम वोडाफोन कम्पनी से बोल रहे हैं कि कम्पनी का अपने ग्राहकों के लिए एक आफर दिया जा रहा है जिससे १०,००० रु जमा कराने पर ३,५०,००० रु और एक मोटरसाइकिल मिलेगी , वादी ने बातों में आकर खाता संख्या ३५६१०१०३xx xx में किसी लता के नाम ६०,००० तथा ८९००१७००२७ xx x x किसी सुशील कुमार के खाते में १५ ,००० रु डाल दिए लेकिन उन्हें कोई आफर नहीं मिला , इस संबंध में थाना गंजडुंडवारा पर मु अ सं २०/२३ धारा ४१९/४२० में पंजीकृत कर विवेचना आरंभ कर दी।
मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने थाना गंजडुंडवारा और साइबर सैल को प्रकरण के खुलासे और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।इन टीमों द्वारा विशेष तकनीक का प्रयोग करते हुए मोबाइल की लोकेशन और काल रिकार्ड के आधार पर चार अभियुक्तों १. संदीप कुमार पुत्र चन्द्र शेखर २. पंकज पुत्र मोहन ३. राहुल उर्फ सचिन पुत्र शिवराम ४.अकुश पुत्र विश्राम निवासी गण उस्मान पुर , थाना गजनेर जनपद , कानपुर देहात को गंजडुंडवारा रेलवे रोड रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया , उनके कब्जे से ०५मोबाइल, तथा २००० रु नकद बरामद किए,जिन नम्बरों का ये लोग इस्तेमाल करते थे वे नम्बर गलत तथा फर्जी पहचान पत्र पर के साथ थे इन्होंने पुलिस को बताया कि हमारा एक सीनियर सुदेश उर्फ सुलेमान पुत्र सिपाही लाल निवासी उस्मान पुर जो हमारे साथ नहीं आया है फ़ोन की डील करता है , पुलिस उसकी भी तलाश में बताई जाती है अभियुक्तों के कारनामे को देखते हुए धारा ४६७/४६८/४७१/४११/३४ की बढ़ोत्तरी की गई है।