मृतक की पत्नी के प्रेमी ने अपने साथी संग मिल दिया था घटना को अंजाम, दो अभियुक्त 02 मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार

एटा – थाना जलेसर पुलिस एवं जनपदीय इंटेलिजेंस विंग द्वारा 02 दिन पूर्व थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत हुई फिरोजाबाद निवासी युवक की मर्डर मिस्ट्री का किया खुलासा, प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर मृतक की पत्नी के प्रेमी ने अपने साथी संग मिल दिया था घटना को अंजाम, दो अभियुक्त 02 मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार।

घटना का विवरण –
दिनांक 05.02.2023 को थाना जलेसर पर सूचना प्राप्त हुई की थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत इसौली रोड ग्राम दौलतपुर के पास वन विभाग की जमीन पर बबूल के पेड़ों के बीच एक व्यक्ति का शव संदिग्धावस्था में पड़ा हुआ है। प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मूलक मातादीन उर्फ कालीचरण पुत्र बाबूराम उम्र करीब 40 वर्ष जाति कुशवाहा निवासी ग्राम डबरई थाना मटसेना जनपद फिरोजाबाद का रहने वाला है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाते हुए प्रकरण के में वादिया श्रीमती प्रकाशी देवी पत्नी श्री बाबूराम निवासी ग्राम डबरई थाना मटसेना जनपद फिरोजाबाद द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुअस 46 / 23 धारा 302, 201 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया

गिरफ्तारी एवं अनावरण-
दिनाँक 07.02.2023 को मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए 02 अभियुक्तों को थाना जलेसर पुलिस व जनपदीय इंटेलीजेंस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय करीब 05.40 बजे कोसमा से आने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मुख्य बिंदु-

  1. अभियुक्त शिशुपाल वर्ष 2021 में मोटर साइकिल चोरी के इल्जाम में जिला एटा में बन्द था जेल में ही
    इसकी मुलाकात पूर्व से जेल में बन्द मृतक मातादीन उर्फ कालीचरन उपरोक्त से हुई तथा वहीं दोस्ती गयी थी।
  2. कुछ दिन बाद शिशुपाल जमानत पर रिहा हुआ था तब जेल में बन्द मातादीन ने मोबाइल शिशुपाल को यह कहकर दिया था आप कर जाकर उसकी पत्नी को फोन कर देना मुझे कुछ सामान व खर्च के लिये कुछ रुपये दे जाये।
  3. शिशुपाल ने घर जाकर मातादीन की पत्नी से मातादीन के बारे में बताया तथा उस दिन के बाद से ही मातादीन की पत्नी से शिशुपाल की बातचीत शुरू हो गयी व दोनों में मधुर सम्बन्ध हो गये।
  4. शिशुपाल मातादीन की पत्नी के साथ जेल में मातादीन से मिलने भी जाता था और मातादीन के घर आना जाना भी शुरू कर दिया था।
  5. जब दिनांक 21.01.2023 को मातादीन जेल से छूटने वाला था उसी दिन मातादीन की पत्नी की व शिशुपाल की लगभग दो से तीन घण्टे बात हुई थी जिसमें मातादीन की पत्नी ने बताया था कि मातादीन आज रिहा हो रहा है।
  6. कुछ दिन बाद मातादीन की पत्नी ने शिशुपाल के पास फोन किया कि उसकी लड़की ने हम दोनों के सम्बन्धों की पूरी बात मातादीन को बता दी है तथा अब मातादीन को किसी तरह रास्ते से हटाना पड़ेगा।
  7. सभी शिशुपाल ने मातादीन को मारने की योजना बनानी शुरू कर दी तथा जिसमें शिशुपाल ने अपने गांव के ही दोस्त रविन्द्र को भी तैयार कर लिया था।
  8. योजना के मुताबिक शिशुपाल ने मृतक मातादीन को 02 फरवरी को दो बार कॉल की परन्तु मातादीन आने से मना कर दिया था और कहा कि मैं कल आऊंगा।
  9. शिशुपाल ने मृतक मातादीन की जमानत के लिए जमानतदारों को राजी करने की बात कहकर मातादीन को बुलाया।
  10. 03.02.2023 को फोन कर शिशुपाल व उसके साथी रविन्द्र ने मात्तादीन को गढी तिराहे जलेसर से अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर आगरा चौराहा पर आया।
  11. उसके बाद ये तीनों लोग आगरा चौराहे से चालेसर आये वहा पर इन्होंने नाश्ता किया उसके बाद आगरा चौराहे के नजदीक पेट्रोल पम्प से मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवायी तथा यहीं मातादीन को शराब पीने का लालच दिया मातादीन तैयार हो गया तथा देशी ठेका से देशी शराब के दो क्वार्टर मंगवायें।
  12. उपरोक्त तीनों लोग इसौली चौराहे पर आये और शिशुपाल ने अपने साथी रविन्द्र को दो सौ रूपये दिये
  13. उसके बाद ये तीनों लोग जंगल में बैठकर शराब पीने लगे। योजना के मुताबिक रविन्द्र व नातादीन दोनों ने शराब पी। शराब खत्म होने के बाद मातादीन ने एक और क्वार्टर की मांग की फिर शिशुपाल ने रविन्द्र को दो सौ रूपये और देकर दो क्वार्टर और दोनों अभियुक्तों ने योजना के मुताबिक अधिक शराब मातादीन को पिलायी।
  14. जब मातादीन को अधिक नशा हो गया तब दोनों ने मिलकर मातादीन के गले में पड़े मफलर से दोनों तरफ खींचकर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।
  15. मृतक मातादीन के मोबाइल को शिशुपाल ने ले लिया तथा सिम रविन्द्र ने तोडकर रास्ते में फिकवा दी तथा वहा से फरार हो गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-

  1. शिशुपाल पुत्र जसराम निवासी कोसमा थाना जलेसर जिला एटा
  2. रविंद्र कुमार पुत्र सत्य प्रकाश निवासी कोसमा थाना जलेसर जिला एटा।

प्रकाश में आई अभियुक्ता-

  1. मातादीन की पत्नी

बरामदगी-

  1. दो मोबाइल (एक मोबाइल कीपैड व एक टच मोबाइल )
  2. घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना
  3. 200 रूपये नगद

अभियुक्त शिशुपाल का आपराधिक इतिहास-

  1. मुअसं 387/ 21 धारा 41, 102 दंप्रस व 414 भादवि थाना जलेसर
  2. मुअसं 99 / 21 धारा 147, 323, 354 भादवि धाना जलेसर एटा।
  3. मुअसं – 46 / 23 धारा 302, 201 भादवि थाना जलेसर एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र
  2. उपनिरीक्षक अजब सिंह
  3. उपनिरीक्षक राहुल बालियान
  4. का गजेंद्र
  5. का. सूरज कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks