
आगरा,: मयूर गैस सर्विस ग्राम नगला अक्खे थाना जगदीश पुरा आगरा के गैस गोदाम कर्मचारियो को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सेवानिवृत सी0 एफ0 ओ0 शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा । आज दिनांक 07.02.23.को सेवानिवृत सी0 एफ0 ओ0 श्री शिवदयाल शर्मा ने मयूर गैस सर्विस ग्राम नगला अक्खे थाना जगदीश पुरा के गैस गोदाम पर उपस्थित कर्मचारियो को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वंधी जानकारी दी गई । तथा एल पी जी गैस सिलेंडर पर खाना व चाय वनाते समय आग लगने पर आग वुझाने की व वुझातै समय सावधानी बरतने की भी जानकारी दी गई । तथा गैस गोदाम पर उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रो को चलाने की व वुझातै समय सावधानी बरतने की भी जानकारी दी गई । तथा कोराना को देखते हुए सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन के भी सुझाव दिये गये । तथा साथ ही साथ सी.एफ.ओ ने गैस गोदाम कर्मचारियो को फायर स्टेशन के आपातकालीन टेलीफोन नंबरो की भी जानकारी दी गई । मौके पर उपस्थित गोदाम इन्चार्ज श्री वनवारी लाल, गजेंद्र सिंह, व स्टाफ रोशन, सूवेदार, विकास, ववलू आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एव सराहना की ।