लता मंगेशकर जी के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

लता मंगेशकर जी के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वाराणसी आज डर्बीशायर क्लब के तत्वाधान में दिनांक 6 फरवरी 2023 सोमवार को मध्यान्ह 12:00 अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर के नेतृत्व में फिल्मी दुनिया की महान स्वर कोकिला भारत रत्न से सम्मानित सुश्री लता मंगेशकर जी के प्रथम पुण्यतिथि पर पितरकुंडा तिरमुहानी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उन्हें शिद्दत से याद किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष शकील जादूगर ने कहा कि आज ही के दिन ब्रीच कैंडी अस्पताल में हम सभी की चहेती और प्यारी 92 वर्षीय लता दीदी ने अंतिम सांस ली थी उनके निधन का समाचार सुनकर विश्वास ही नहीं हुआ कि लता दीदी आज हमारे बीच नहीं है।
शकील जादूगर ने कहा कि लता दीदी का सारा जीवन संगीत को समर्पित था लता दीदी मां सरस्वती की साक्षात मूर्ति अपनी कोयल सी मीठी मधुर आवाज से दुनिया को सम्मोहित करने वाली लता दीदी ने मराठी बंगाली गुजराती भोजपुरी जैसी और भी भाषाओं में गीत गाय अपने गीतों से उन्होंने भारत का नाम रोशन किया शकील जादूगर ने आगे बताया कि लता दीदी ने अनुराधा पौडवाल कविता कृष्णमूर्ति अलका याग्निक साधना सरगम जैसी नई प्रतिभाओं को सामने लाई और उन्हें प्रोत्साहित किया लता दीदी के अमरत्व गीत अब यादें बंद कर हमारे दिलों में बसी रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद वर्मा हैदर मौला हाजी असलम लक्ष्मण पांडे सादिक वारसी बाले शर्मा अशरफ अली वाहिद खान मोहम्मद अख्तर धरमुख जायसवाल मोहम्मद आलम मनाऊं लक्ष्मी यादव एजाज अहमद अनिल कुमार वगैरह लोगों की उपस्थिति रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks