माँ गंगा में स्नान डुबकी लगाने पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए -शशिप्रताप सिंह।

राष्ट्रीय समता पार्टी के संयोजक शशिप्रताप सिंह ने अपने ट्विटर से तथा बयान जारी कर सरकार व देश वासियों से मांग किया है कि गंगा जी मे स्नान पर प्रतिबंध लगना चाहिये क्योंकि गंगा मईया पवित्रता की प्रतीक है उनके एक बूंद पानी से घर पवित्र होता है इसलिये अपने शरीर का गन्दगी गंगा जी मे धोना गलत है गंगा जल लेकर मन को स्वच्छ करना चाहिये नहाकर गंगा जल को अपवित्र करना गलत है जब गंगा जी मे मूर्ति विषर्जन साबुन लगना कपड़ा धोना मलमूत्र कल कारखाने की गंदगी पर रोक लगया जा रहा है तो स्न्नान पर भी रोक लगना चाहिये जिससे शरीर की गंदगी से भी माँ गंगा को मुक्त किया जाये। नहाने के लिये गंगा जी में प्रवेश करते वक्त पहले पैर रखा जाता है माँ के ऊपर पैर रखना गलत है। माँ गंगा को स्वच्छ रखना और पूजा करना आरती करना निर्मल रखना ही धर्म है उसमे स्नान करना फल फूल को फेंकना भी अपराध की श्रेणि में आना चाहिये।
आज भी लाखों घरों में गंगा जल से खाना और पीना का काम चलता है।
राष्ट्रिय समता पार्टी इसकी मांग को लेकर आंदोलन के लिये बाध्य होगी है।
शशिप्रताप सिंह रासपा संयोजक