जनपद एटा से खबर
सम्पूर्ण समाधान दिवस 04 फरवरी को

डीएम और एसएसपी अलीगंज तहसील में करेंगे जनसुनवाई
जनता की समस्याओं, शिकायतों को शासन की मंशानुसार एक ही स्थान पर त्वरित गति से निस्तारण करने के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में 4 फ़रवरी शनिवार को कल प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल एवं एसएसपी उदय शंकर सिंह तहसील अलीगंज में रहेंगे
वही एडीएम वित्त एवं राजस्व एटा सदर तहसील में रहेंगे।
औऱ एडीएम प्रशासन जलेसर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे।
वही समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण तहसील अलीगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में स्वयं प्रतिभाग करेंगे।