
उधम सिंह नगर उत्तराखंड
महिंद्र सी आई ई आटोमोटिव लीमिटेड प्रबंधन द्वारा सड़क सुरक्षा जगरूकता बाइक रैली का किया गया आयोजन
आज दिनांक 03 फरवरी 2023 को महिंद्रा सी आई ई आटोमोटिव लिमिटेड लालपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड प्रबधन तथा कर्मचारियों द्वारा सड़क सुरक्षा जगरूकता अभियान का बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसको ग्रुप प्लांट हेड श्री एल एम शुक्ला जी द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया जो कंपनी परिसर से मेडिसिटी हॉस्पिटल तक कि दूरी तय कर वापिस कम्पनी तक कि दूरी तय कि।
इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र कि जानता को यह संदेश देने का कार्य किया गया कि,सड़क सुरक्षा के नियमों को अपने दैनिक जीवन में धारण करते हुए स्वयं को दुर्घटनाओ से बचे तथा दुसरो को भी बचाए।
सड़क सुरक्षा के नियमों को अगर अपनाओगे,
तो स्वयं के साथ- साथ दुसरो को भी बचाओगे।