राजेश कुमार शास्त्री
02 अभियुक्त सहित 01 बाल अपचारी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

सिद्धार्थनगर । जनपद के थाना त्रिलोकुपर पुलिस नें चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण, 02 अभियुक्त सहित 01 बाल अपचारी गिरफ्तार किया गया और चोरी के ₹ 2272/- नकद बरामद भी हुआ।मिली जानकारी के मुताबिक अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी” के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व राणा महेंद्र प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के पर्यवेक्षण में व सूर्य प्रकाश सिंह थानाध्यक्ष थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन में थाना क्षेत्र त्रिलोकपुर के कस्बा बिस्कोहर मे हार्डवेयर की दुकान से हुई चोरी की घटना जिसके सम्बन्ध में थाना त्रिलोकपुर में मु0अ0सं0 18/2023 धारा 457/380 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत है, के सफल अनावरण हेतु उ0नि0 राकेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था ।
गठित टीम द्वारा आज दिनांक 03-02-2023 को प्राप्त सूचना के आधार पर दलपतपुर पुलिया थाना त्रिलोकपुर के पास से नफर अभियुक्त व 01 नफर बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया । जिनके पास से मुकदमा उपरोक्त में चोरी हुआ ₹ 2272/- नकद बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया ।
बरामद माल का विवरण –
1- ₹ 2272 नकद
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
- साजिद पुत्र शब्बीर निवासी बिस्कोहर थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर
2.अकबाल पुत्र स्व0 मो उमर निवासी बिस्कोहर थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर - 01 नफर बाल अपचारी
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का में .उ0नि0 राकेश त्रिपाठी चौकी प्रभारी बिस्कोहर थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर व.का0 आशीष मौर्य थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर व.का0 अजय यादव थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे ।