ढूंढीराज गणेश के विस्थापन को लेकर अन्नपूर्णा मंदिर महंत ने किया विरोध

ढूंढीराज गणेश के विस्थापन को लेकर अन्नपूर्णा मंदिर महंत ने किया विरोध ||

प्रथमेय गणेश को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं करेगी काशी की जनता और अन्नपूर्णा मंदिर प्रबंधन ||

वाराणसी :- काशी के प्रथमेय ढुंढिराज गणेश का मंदिर को हटाने को लेकर शुक्रवार कों अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी ने सभागार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की विकास का विरोध नही है पर गणेश जी के जगह के विस्थापन को लेकर कहा की गणेश जी कि मूर्ति यथावत ही रहे | अन्नपूर्णा महंत ने कहा कि बीती रात विश्वनाथ मंदिर अपनी पीछे की दीवार तोड़ने लगा जिससे की काशी की धार्मिक जनता में निर्माण को देखते हुए यह चर्चा रहा गणेश विस्थापन को लेकर जनता दुखी है अगर स्थान बदला तो काशी की जनता आंदोलन करने को बाध्य होगी ,अगर कोई अनहोनी होती है तो सारी जिम्मेदारी विश्वनाथ मंदिर शासन, प्रशासन की होगी |

काशी की जनता से भी गुहार लगाते है कहे कि आगे बड़े प्रथमेय गणेश को लेकर स्वामित्व अन्नपूर्णा मंदिर का भी है जीर्णोधार और विकास का विरोध नही है पर गणेश जी का स्थान परिवर्तन कों लेकर अन्नपूर्णा मंदिर व काशी की जनता एक है |

चिंतामणि गणेश जी से चंद्रशेखर द्रविण ,अजय शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, धीरेंद्र सिंह और प्रबंधक काशी मिश्रा मौजूद रहे ||

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks