हिंडनबर्ग रीसर्च ने हिला दी अडानी ग्रुप की चूलें, तीन दिन में 29,45,72,39,00,000 स्वाहा

हिंडनबर्ग रीसर्च ने हिला दी अडानी ग्रुप की चूलें, तीन दिन में 29,45,72,39,00,000 स्वाहा

अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रीसर्च ने अडानी ग्रुप की चूलें हिलाकर रख दी हैं। तीन दिन से ग्रुप की कंपनियों में भारी गिरावट आ रही है। इससे ग्रुप को 65 अरब डॉलर की चपत लगी। साथ ही ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 36.1 अरब डॉलर (करीब 29,45,72,39,00,000 रुपये) की भारी गिरावट आई है। इसके साथ ही अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर खिसक गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक 84.4 अरब डॉलर रह गई है। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने से पहले अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे। हिंडनबर्ग रिसर्च ने पिछले हफ्ते बुधवार को एक रिपोर्ट में दावा किया था कि अडानी ग्रुप दशकों से खुल्लम-खुल्ला शेयरों में गड़बड़ी और अकाउंट धोखाधड़ी में शामिल रहा है। हालांकि अडानी ग्रुप ने इस रिपोर्ट को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा है कि यह एफपीओ से पहले उसे बदनाम करने की साजिश है।

अडानी ग्रुप की अधिकांश कंपनियों में सोमवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। ग्रुप की 10 कंपनियों में से सात गिरावट के साथ बंद हुईं। इनमें से पांच कंपनियों के शेयरों ने लोअर सर्किट छुआ। अडानी टोटल गैस और अडानी ग्रीन एनर्जी में 20 फीसदी की गिरावट आई। अडानी ट्रांसमिशन में 14.91 फीसदी, अडानी विल्मर , अडानी पावर और एनडीटीवी में पांच फीसदी गिरावट आई। अडानी पोर्ट्स का शेयर 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में 4.21 फीसदी, एसीसी में 1.10 फीसदी और अंबुजा सीमेंट्स में 1.65 फीसदी तेजी आई।

इस तरह अडानी ग्रुप की मार्केट कैप तीन दिन में 65 अरब डॉलर यानी 29 फीसदी कम हो चुका है । पिछले हफ्ते बुधवार को अमेरिका की एक शॉर्ट सेलिंग कंपनी ने अडानी ग्रुप पर गंभीर आरोप लगाए थे। उस दिन ग्रुप की कंपनियों में 10 फीसदी तक गिरावट आई थी। फिर शुक्रवार को अडानी ग्रुप की कंपनियों में 20 फीसदी तक गिरावट आई। सोमवार को अडानी की नेटवर्थ में 8.21 अरब डॉलर की गिरावट आई। अडानी ने पिछले साल 44 अरब डॉलर की कमाई की और वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अमीर थे। लेकिन इस साल वह 36.1 अरब डॉलर गंवा चुके हैं और इस साल सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले अरबपति हैं।

ग़ौरतलब है कि अडानी की एशिया और भारत में नंबर वन रईस की कुर्सी खतरे में है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी कभी भी उनसे आगे निकल सकते हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी 82.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें और एशिया में दूसरे नंबर पर हैं। अडानी और अंबानी की नेटवर्थ में अब केवल 2.2 अरब डॉलर का अंतर रह गया है। अंबानी की नेटवर्थ में सोमवार को 80.9 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ। वैसे इस साल उनकी नेटवर्थ में 4.96 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks