हिन्दू एकता समूह ने अवागढ़ थाने के बाहर दिया धरना

अवागढ़ पुलिस द्वारा रामचरित मानस का अपमान करने वालो के खिलाफ एफ आई आर ना लिखने एवम मंदिरो के पास से मासाहार होटल ना हटाने पर हिन्दू एकता समूह ने अवागढ़ थाने के बाहर दिया धरना

एटा।खबर जिला एटा के नगर आवागढ़ की है जहां आज दिनांक 01/02/2023 को हिंदू एकता समूह के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सुबह 10:00 बजे थाना अवागढ़ पर एकत्रित हुए जिसके बाद हिन्दू एकता समूह के संस्थापक शुभम हिन्दू ने स्वामी प्रसाद मौर्य एवम अन्य के ख़िलाफ़ तहरीर दी जो थाना प्रभारी अवागढ़ द्वारा मुकदमा दर्ज ना करने पर पदाधिकारी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए एवम मांग की जब तक एफ आई आर एवम मंदिर के पास के मासाहार होटल बंद न होंगे तब तक हम लोग न उठेंगे जिसके बाद थाना प्रभारी ने अपने उच्चाधिकारियों से बात कर तहरीर को जीडी पर चढ़ाया एवम मासाहार होटल को बंद करने के लिए 2 घंटे का समय मांगा ।
जिसके बाद हिन्दू एकता समूह ने मीट के होटल बंद करवाने का ज्ञापन देकर धरना खत्म किया एवं चेतावनी दी कि अगर बंद नहीं होते ही तो कल हिंदू एकता समूह खुद बंद कराएगा।
हिन्दू एकता समूह के संस्थापक शुभम हिन्दू का कहना है कि सनातन धर्म के धर्म ग्रंथो का अपमान नही सहा जायेगा सभी के विरुद्ध देशद्रोह एवं एनएसए के तहत कार्यवाही होनी चाहिए यह पूरे देश को जलाने की साजिश थी।
इस मौके पर शुभम हिन्दू, सोनू यादव, मुकेश तोमर, विवेक शर्मा, सचिन मामा,उदय चौहान,शुभम कांत,मयंक, योगेश, प्रशान्त गुप्ता, गौरव वार्ष्णेय, वीरेश,मयंक, अतुल लुहार,शिवम, निकुंज हिन्दू,आदित्य,अजीत, अंकुश हिंदू,आर्यन,निशांत आदि गौ सेवक मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks