
एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, थाना नयागाँव पुलिस द्वारा चोरी की घटना में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को चोरी किये गये मोबाइल सहित किया गया गिरफ्तार । जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पीआरवी 1961 के कर्म0गण द्वारा मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र सक्टेलाल निवासी अमोघपुर भाटान थाना नयागांव जनपद एटा संबंधित मु0अ0स0 18/2023 धारा 406/504/506/411 भादवि को चोरी के मोबाइल सहित ग्राम अमोघपुर भाटान से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- धर्मेन्द्र पुत्र सक्टेलाल निवासी अमोघपुर भाटान थाना नयागांव जनपद एटा
बरामदगी –
1.एक मोबाइल Redmi (रंग नीला।)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.मुख्य आरक्षी- सुनील कुमार
- आरक्षी- पारस