अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सेवानिवृत सी0 एफ0 ओ0 शिवदयाल शर्मा

आगरा, श्रीमती दुर्गा देवी इण्टर कालिज नई वस्ती अजीज पुर जगनेर रोड थाना मलपुरा आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सेवानिवृत सी0 एफ0 ओ0 शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा ।
आज दिनांक 01.02.23.को सेवानिवृत सी0 एफ0 ओ0 शिवदयाल शर्मा ने श्रीमती दुर्गा देवी इण्टर कालिज अजीज पुर जगनेर रोड थाना मलपुरा आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वंधी जानकारी दी गई । तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो मे आग लगने के कारणो व वुझाने की भी जानकारी दी गई । तथा एल पी जी गैस सिलेंडर पर खाना व चाय वनाते समय आग लगने पर आग वुझाने की व वुझातै समय सावधानी बरतने की भी जानकारी दी गई । तथा छात्र व छात्राओ को उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रो को चलाने की व वुझातै समय सावधानी बरतने की भी जानकारी दी गई । कोराना को देखते हुए सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन के भी सुझाव दिये गये । तथा साथ ही साथ सी.एफ.ओ ने छात्र व छात्राओ को फायर स्टेशन के आपातकालीन टेलीफोन नंबरो की भी जानकारी दी गई । मौके पर उपस्थित मैनेजर श्री वृजकिशोर दुवे, प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र शर्मा व स्टाफ विकास कश्यप, वीनू, सीमा देवी, ऊषा आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एव सराहना की ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks