राजेश कुमार शास्त्री

लम्बित वादों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित करने हेतु तृतीय प्री-ट्रालय बैठक का आयोजन किया जाएगासिद्धार्थनगर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तीस दिसम्बर को संजय कुमार मलिक जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर की अध्यक्षता में दिनांक 11-02-2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद सिद्धार्थनगर में लम्बित वादों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किए जाने हेतु तृतीय प्री-ट्रालय बैठक का आयोजन किया जाएगा । उक्त बैठक में अशोक कुमार-नवम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय सं0 प्रथम सिद्धार्थनगर, प्रमोद कुमार सिंह-द्वितीय नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत सिद्घार्थनगर, हिमांशु दयाल श्रीवास्तव विशेष न्यायाधीश एस०सी०एस०टी० एक्ट सिद्घार्थनगर, कामेश शुक्ल अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश एफ०टी०सी०-प्रथम सिद्घार्थनगर ब्रिजेश कुमार-द्वितीय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर, चन्द्रमणि अपर सिविल जज सी०डि० सिद्घार्थनगर, श्रीमती श्रद्घा भारतीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्घार्थनगर, संदीप पारचा सिविल जज सी०डि० सिद्घार्थनगर, नवनीत कुमार सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्घार्थनगर, श्रीमती आशुनैना मौर्या सिविल जज जू०डि० एफ०टी०सी०-प्रथम सिद्घार्थनगर एवं श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा सिविल जज जू०डि० एफ०टी०सी०-द्वितीय सिद्घार्थनगर उपस्थित रहे। संजय कुमार मलिक, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर द्वारा उक्त बैठक में उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण से दिनांक 11-02-2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लम्बित वादों के निस्तारण हेतु विस्तृत चर्चा की गयी।