प्रगति रथ संस्था द्वारा प्रधानमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन

प्रगति रथ संस्था द्वारा प्रधानमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन।
दिनांक 29 जनवरी 2023 को प्रेम नगर थाना, नगरा के सामने स्थित अग्रवाल पैलेस में प्रगति रथ संस्था द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नगरा के सहयोग से प्रधानमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत अनेक सेवाओं जैसे बच्चों से संबंधित सभी टीके, पोलियो ड्रॉप्स, स्त्री रोग संबंधित सलाह एवं जांचे, कोविड-19 जांच एवं टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, रक्त से संबंधित अनेक जांचे जैसे हीमोग्लोबिन, एचआईवी, खून की जांच, मलेरिया, डेंगू, हेपेटाइटिस, शुगर, बीपी आदि चेक किए गए । कुल 219 लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा से डॉ. गरिमा पुरोहित जी द्वारा सभी रोगों की जांच एवं लोगों को निशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। इस कार्यक्रम में प्राथमिक केंद्र नगरा से डॉ. गरिमा पुरोहित (मेडिकल ऑफिसर), मोहित गुरुदेव (Pharmasist), सुधा मसीह (S.N.) राम लखन शर्मा (LT), श्रीमती मीरा देवी (LHV), सुषमा देवी (ANM), कविता (ANM), अजय कुमार (Supporting staff), जीतेंद्र (आयुष्मान कार्ड सेवा)( VLE) एवं संस्था से श्री विजय सिंह चौहान, डॉ. संध्या चौहान, बाबा चौहान, वीना नारोलिया, सना, जरीना खातून, हेमंत कुमार वर्मा, विनोद सरगम, उत्कर्ष शर्मा, टोनी मोटा, आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks