बिजली ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह के चार शातिर सदस्य गिरफ्तार

बिजली ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह के चार शातिर सदस्य गिरफ्तार*
      *कब्जे से ट्रांस्फार्मर के पार्टस 25 हजार रुपये सहित चोरी करने के उपकरण आदि बरामद*

   
बुलन्दशहर। थाना शिकारपुर पुलिस व स्वॉट टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आंचरू नदी पुल के पास से चार अभियुक्तों को ट्रांस्फार्मर के पार्ट, 25 हजार रुपये नकद, चोरी करने के उपकरण, अवैध असलहा, कारतूस, व घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार किया गया अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शिकारपुर पर आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता जावेद पुत्र यामीन निवासी मौहल्ला गौरखी कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद, उजैफ उर्फ चीनी पुत्र मौ. सलीम निवासी मौहल्ला कालापीर सद्दीकनगर कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद, आदिल पुत्र सकील निवासी उपरोक्त, मौ. समीर उर्फ काली अन्टी पुत्र हैदर निवासी मौहल्ला ओम पैलेस बगिया कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद बरामदगी 50 किलोग्राम ट्रांसफार्मर की कोर, 25 हजार रुपये नकद चोरी के सामान को बेचे हुए रुपये दो अवैध तमंचे 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस एक स्विफ्ट कार नम्बर डीएल-9 सीआर 3730 घटना में प्रयुक्त चोरी करने के उपकरण गिरफ्तार अभियुक्त ट्रांस्फार्मर चोरी के अभ्यस्थ व शातिर किस्म के आपराधी है जो अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर ट्रांस्फार्मर से तेल व कोर चोरी करते है अभियुक्तों द्वारा जनपद बुलन्दशहर, अमरोहा व गौतमबुद्धनगर के अलग-अलग थाना क्षेत्रो से ट्रांसफार्मर चोरी की घटनायें कारित की गयी जिसके सम्बन्ध में सम्बन्धित थानों में अभियोग पंजीकृत है अभियुक्तों द्वारा दिनांक 02/12/2022 की रात्रि में जनपद अमरोहा में थाना अमरोहा देहात क्षेत्रान्तर्गत रोडवेज बस स्टैंड के पीछे से ट्रांसफार्मर से चोरी करने की घटना कारित की गयी जिसके सम्बन्ध में थाना अमरोहा देहात पर  पंजीकृत है।दिनांक 05/12/2022 की रात्रि में जनपद बुलन्दशहर के थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हीरालाल गढी से ट्रांस्फार्मर से चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना एंटीपावर थैफ्ट पर पंजीकृत है। दिनांक 31/12/2022 की रात्रि में जनपद अमरोहा के थाना अमरोहा देहात क्षेत्रान्तर्गत सनसिटी कॉलोनी से ट्रांस्फार्मर से चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना अमरोहा देहात पर विधुत अधि. पंजीकृत है दिनांक 06 जनवरी की रात्रि में जनपद बुलन्दशहर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दरियापुर में ट्रांसफार्मर से चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना एंटीपावर थैफ्ट पर विधुत अधि. पंजीकृत है। दिनांक 08 जनवरी की रात्रि में जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना दादरी के ग्राम चिटहैरा पल्ला मार्ग से ट्रांस्फार्मर से चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना दादरी पर विधुत अधि. पंजीकृत है दिनांक 14 जनवरी की रात्रि में जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना बादलपुर क्षेत्रान्तर्गत से ट्रांस्फार्मर से चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना बादलपुर पर विधुत अधि. पंजीकृत है दिनांक 17 जनवरी को जनपद बुलन्दशहर के थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत जेवर रोड से ट्रांस्फार्मर से चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना एंटीपावर थैफ्ट पर विधुत अधि. पंजीकृत है दिनांक 22 जनवरी की रात्रि में थाना शिकारपुर क्षेत्रान्तर्गत नेशनल स्कूल के पास से ट्रांस्फार्मर से चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना शिकारपुर पर मुअसं विधुत अधि. पंजीकृत है सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास मे अनेक थानो जनपदों पर अधि पंजीकृत है प्रभारी निरीक्षक थाना शिकारपुर कस्बा इंचार्ज, एस आई सहित स्वाट टीम एस आई आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks