सटोरिए को 1735 रूपये, गत्ता व डॉट पेन सहित किया गया गिरफ़्तार

एटा– थाना‌ जलेसर पुलिस को मिली सफ़लता, जलेसर पुलिस द्वारा सट्टा लगाते हुए एक सटोरिए को 1735 रूपये, गत्ता व डॉट पेन सहित किया गया गिरफ़्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जुआरियों व सटोरियों के विरूद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त कालू उर्फ छदामीलाल पुत्र हरीसिंह निवासी कोसमा थाना जलेसर जिला एटा को दिनांक 28.01.2023 करीब 22.30 बजे वात्सल्य आरोग्य धाम के पास से 1735 रूपये, गत्ता व डाट पैन सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. कालू उर्फ छदामीलाल पुत्र हरीसिंह निवासी कोसमा थाना जलेसर जिला एटा।

बरामदगी-

  1. 1735 रूपये, गत्ता व डाट पैन

गिरफ्तार करने वाली टीम–

  1. उ0नि0 श्री प्रेमलाल गौतम
  2. का0 गजेन्द्र कुमार
  3. का0 भानचन्द

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks