दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहा एक अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाने तथा नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहा एक अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिग के बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार थाना जैथरा पर दिनांक 03.12.2022 को वादी निशार अहमद पुत्र श्री शहजादे खां मौ0 बढैयान जैथरा थाना जैथरा जिला एटा के अन्तर्गत धारा 156(3) सीआरपीसी के प्रार्थना पत्र पर मा0न्यायालय के आदेशानुसार अभियुक्तगण 1. रोहित पुत्र रामरहीश निवासी ग्राम प्रहलादपुर थाना सोरों जिला कासंगज व 2. ऊदल पुत्र नामालूम निवासी ग्राम लहरा थाना सोरो जिला कासंगज द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर मारपीट कर कई माह तक बंधक बनाकर रखना व नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 424/22 धारा 323, 363, 328, 344, 376 भादवि व ¾(2) पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था पीडिता के बयान अन्तर्गत धारा 161 व 164 सीआरपीसी व अन्य विवेचनात्मक कार्यवाही से मुकदमा उपरोक्त में धारा 376DA आईपीसी की वृद्धि की गयी थी। आज दिनांक 29.1.2023 को मुखबिर की सूचना पर धुमरी चौराहे से उक्त घटना से सम्बन्धित एक अभियुक्त रोहित को गिरफ्तार कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. रोहित पुत्र रामरहीश निवासी ग्राम प्रहलादपुर थाना सोरों जिला कासंगज

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

  1. निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र बाबू दोहरे थाना जैथरा जनपद एटा
  2. उ0नि0 जयकिशन
  3. उ0नि0 प्रवेन्द्र कुमार
  4. का0 शैलेन्द्र कुमार
  5. का0 विवेक कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks