ढाई क्विंटल की तिजोरी को पुलिस ने दूसरे दिन शनिवार को कांबिंग के दौरान परिसर से ही बरामद कर लिया

कानपुर चिड़ियाघर के कैश रूम से चोरी हुई ढाई क्विंटल की तिजोरी को पुलिस ने दूसरे दिन शनिवार को कांबिंग के दौरान परिसर से ही बरामद कर लिया।

तिजोरी में रखी 5.95 लाख की नकदी भी मिल गई है। पुलिस की सतर्कता से चोर तिजोरी को बाहर नहीं निकाल पाए। पुलिस शक के आधार पर रात्रि ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एसीपी कर्नलगंज अकमल खान के अनुसार चिड़ियाघर के सभी गेट बंद कराकर किसी के भी आवागमन पर रोक लगा दी थी। परिसर में कांबिंग के दौरान लकड़ी वाले पुल के नीचे पुआल में छिपाई गई तिजोरी को नकदी समेत बरामद किया गया।

वारदात में रात्रि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर शक है। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसीपी के अनुसार, फोरेंसिक की मदद से तिजोरी से फिंगर प्रिंट जुटाए गए हैं।

संदिग्ध कर्मचारियों के फिंगरप्रिंट का मिलान तिजोरी पर मिले फिंगरप्रिंट से कराया जा रहा है। इसकी मदद से जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks