पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा गंगावन

पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा गंगावन, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक में गंगावन को विकसित करने, विद्युत विभाग के अधिकारियों की मनमानी, सड़कों के निर्माण में तेजी, पेंशन व अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई है।

शनिवार को सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर नजर रखें, जिससे पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। सोरों के गांव चंदनपुर घटियारी में स्थित गंगावन को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करें। लोक निर्माण विभाग व आरईडी के द्वारा जिले में जिन सड़कों का निर्माण किया गया है। उनकी सूची बनाकर दें। मुख्यंमंत्री योगी आदित्यनाथ से इन सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण कराया जाएगा। विधायकों ने जल जीवन मिशन में खोदी गई सड़कों की मरम्मत का मामला भी सांसद के सामने रखा। कासगंज के विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि उनके आवास के सामने एक माह से गड्ढा खुदा पड़ा है। विद्युत व श्रम विभाग के अधिकारियों के द्वारा उपभोक्ताओं के उत्पीड़न की बात भी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने रखी। अमांपुर के विधायक हरिओम, एमएलसी मानवेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, डीएम हर्षिता माथुर व एसपी सौरभ दीक्षित व अधिकारी मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks