जनपद के सभी कॉलेज प्रबंधन को दो दिन में प्रयोशालाओं को विधिवत सक्रिय करने के दिए गए निर्देश
बीडीआरएस कॉलेज में चालू नहीं मिली लैब, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । राजा का रामपुर स्थित बीडीआरएस इंटर कालेज का तहसीलदार अलीगंज राकेश कुमार ने कालेज में संचालित भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं को देखा। निरीक्षण में तीनों प्रयोगशालाएं अस्त-व्यस्त मिली। इसके अलावा चार शिक्षक अनुपस्थित मिले। नायब तहसीलदार ने स्कूल प्रबंधन को दो दिन में प्रयोगशालायें व्यवस्थित करने की चेतावनी दी है।
राजा का रामपुर और अलीगंज संवाददाता के अनुसार तहसीलदार ने बताया कि शनिवार को दोपहर एक बजे के लगभग उन्होंने बीडीआरएस इंटर कालेज में लैब को चेक किया। यहां पर उन्होंने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं को देखा। इसमें तीनों प्रयोगशालाएं अस्त-व्यस्त पाई गईं, जिसमें जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थिति अत्यंत खेदजनक मिली है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में चार शिक्षक अनुपस्थित मिले। इसके साथ ही स्कूल में एमडीएम चखने वाले शिक्षक का पद खाली पड़ा हुआ है। कॉलेज में अध्ययनरत बच्चों ने दूध और फल वितरण न होने की बात बताई है। निरीक्षण में अव्यवस्थाएं मिलने पर तहसीलदार ने स्कूल प्रबंधन को दो दिन में व्यवस्थाओं में सुधार करने की चेतावनी दी है। उन्होंने निरीक्षण आख्या तैयार कर एसडीएम अलीगंज मानवेन्द्र सिंह को सौंपने की बात कही है। जिससे स्कूल के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
अधिकांश में प्रयोगशालाएं सक्रिय नहीं
एटा, माध्यमिक शिक्षा परिषद के संचालित 570 विद्यालयों में से अधिकांश में प्रयोगशालायें सक्रिय नहीं है। सबसे खराब स्थिति राजकीय एवं वित्तविहीन कालेजों में है। ऐसे में 29 जनवरी से पांच फरवरी तक हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, भूगोल की प्रयोगशाला परीक्षाएं आयोजित करायी जाएंगी। आधी-अधूरी तैयारियों के साथ प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजन को लेकर तरह-तरह की कयास लगाए जा रहे हैं।
सोमवार से सीसीटीवी की निगरानी में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षायें आयोजित करायी जाएगी। जिले में 100 परीक्षा लेने वाले आ रहे है। सभी स्कूल, कालेजों में प्रयोगशालायें सक्रिय है। उसके लिए पूर्व में स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया जा चुका है। ऐसे में भी यदि किसी स्कूल में सीसीटीवी की व्यवस्था नहीं है। उसमें पंजीकृत हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के छात्रों की प्रयोगशाला परीक्षायें निकट के सीसीटीवी वाले स्कूल में आयोजित करायी जाएगी।
-मिथलेश कुमार, डीआईओएस, एटा।