वाराणसी

ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़ी वादिनी महिला मंजू व्यास के सुरक्षा हटा दी गई है। जिसको लेकर मंजू व्यास ने पुलिस के द्वारा सुरक्षा उठाए जाने पर सवाल खड़ा किया हैं।
मीडिया से बात करते हुए मंजू व्यास ने बताया कि ज्ञानवापी मामले से जुड़े सभी लोगो के पास सुरक्षा है, लेकिन मेरी सुरक्षा 30 दिसंबर को बिना किसी नोटिस दिए हटा दिया गया। वही मंजू व्यास ने बताया कि अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह को इस विषय में हमने प्रार्थना पत्र दिया था इस पर उनकी तरफ से हमें आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक हमें कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे साथ कोई घटना घटित होती है तो इसके जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा।