
एटा पुलिस की प्रभावी पैरवी एवं सतत निगरानी के चलते एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक आरोपी को दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय से 01 वर्ष 06 माह कारावास व ₹5000 /- के जुर्माने की मिली सजा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपदीय मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए- आज दिनांक 23.01.2023 को अभियुक्त सत्येंद्र उर्फ बाबा पुत्र राम महेश निवासी नगला आधार थाना ओंछा जनपद मैनपुरी संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 271/2010 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा को दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय स्पे0 जज NDPS कोर्ट एटा द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 01 वर्ष 06 माह कारावास व ₹5000/- अर्थदंड से दंडित किया गया!