धूमधाम से मनाई सुभाष चन्द्र बाॅस की जयंती, रिपोर्ट योगेश मुदगल

मारहरा एटा नेताजी सुभाष चन्द्र बाॅस की 126वीं जयंती कस्बा में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किये गये। कस्बा स्थित सेठ गुलजारीलाल मोतीलाल साह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गोष्ठी कार्यक्रम हुआ। जिसमें वक्ताओं ने सुभाष चन्द्र बाॅस के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इसके बाद कस्बा में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में छात्र- छात्राओं ने झांकियों के साथ पथ संचलन किया। इस दौरान सरस्वती वाहिनी, सुभाष चन्द्र बाॅस, रानी लक्ष्मी बाई, डा0 हेडगेवार, महाराणा प्रताप, सरदार भगतसिंह, दुर्गावती एंव भारत माता आदि की आकर्षक झांकियों को शामिल किया गया। वहीं रानी अवंती बाई इंटर कालेज के विद्यार्थियों द्वारा भी कस्बा में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जो कालेज से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गो से गुजरती हुई वापस कालेज पहुंचकर सम्पन्न हुई। विद्यार्थियों ने भारत माता के जमकर उद्घोष लगाये। अन्य विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किये गये। हरिओम गुप्ता, डा0 शिवकुमार भारद्वाज, अरविंद गोयल, प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कुमार राजपूत, डा0 रामस्वरूप सागर, नरेन्द्र कुमार, दलवीरसिंह लोधी, कुलदीप गुप्ता, आदि मौजूद रहे।