वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र रावत गणेश शंकर विद्यार्थी राष्ट्रीय स्मृति सम्मान से सम्मानित

वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र रावत गणेश शंकर विद्यार्थी राष्ट्रीय स्मृति सम्मान से सम्मानित

एटा, उत्तर प्रदेश। वरिष्ठ पत्रकार,राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं प्रख्यात पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत को सैनिक पड़ाव स्थित जिला कृषि एवं औद्यौगिक प्रदर्शनी के अवसर पर एटा महोत्सव के मण्डप में आयोजित अखिल भारतीय पत्रकार सम्मेलन में प्रख्यात क्रांतिकारी योद्धा एवं पत्रकार श्री गणेश शंकर विद्यार्थी राष्ट्रीय स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री श्री रघुराज सिंह द्वारा प्रदान किया गया। सभी पत्रकारों को मंत्री महोदय द्वारा सम्मान के अलावा प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व शाल ओढा़कर सम्मानित किया । इस अवसर पर श्री रावत के अलावा वरिष्ठ पत्रकार, समकालीन चौथी दुनिया,दिल्ली के प्रधान संपादक श्री प्रवीण चौहान को अमीर खुसरो स्मृति राष्ट्रीय सम्मान, प्रख्यात पत्रकार एवं साधना न्यूज चैनल के पूर्व सी ई ओ श्री राघवेश अस्थाना को माधवराव सप्रे स्मृति राष्ट्रीय सम्मान, जाने-माने खेल पत्रकार एवं अंतर्राष्ट्रीय ग्रांड मास्टर अमेरिका से आये श्री अभय सिंह राठौर को व एबीपी न्यूज के ब्यूरो प्रमुख श्री नितिन उपाध्याय को बलवीर सिंह रंग स्मृति राष्ट्रीय सम्मान और वरिष्ठ पत्रकार, समाचार विश्लेषक एवं सुप्रीम कोर्ट के ख्यातनामा वकील डा० अजय कुमार पाण्डेय को गोस्वामी तुलसीदास स्मृति राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अंकित कुमार अग्रवाल आई ए एस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह आई पी एस, पी ए सी कमाण्डेंट श्री आदित्य वर्मा आई पी एस, अलीगढ़ से आये एम एल सी श्री मानवेंद्र सिंह गुरूजी, विधायक मारहरा श्री वीरेन्द्र लोधी, पूर्व विधायक श्री ममतेश शाक्य, ए आर एम कासगंज श्री संजीव यादव, एटा प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री देवेश पाल सिंह,संयुक्त प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं पीटीआई संवाददाता श्री सुनील मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार श्री नेत्रपाल सिंह चौहान, यू पी वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन के महासचिव श्री राहुल गुप्ता एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार,शिक्षाविद एवं भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रमुख श्री विजय मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार श्री निशाकांत शर्मा, श्री वैभव पचौरी,श्री अमोलचंद श्रीवास्तव ,श्री राकेश कश्यप, श्री राजीव वर्मा, श्री संजीव गुप्ता, श्री देवेन्द्र शर्मा देबू, श्री के बी सिंह, श्री बिशनपाल सिंह, श्री अखंड प्रताप सिंह, श्री रोहित भदौरिया, श्री अजेन्द्र शर्मा, श्री मोहसिन मलिक, श्री गिरिराज चौहान, श्री उमाकांत तिवारी, श्री आर बी दुबे, श्री पीयूष गोयल आदि एटा जनपद के समीपस्थ जिलों के सैकड़ों पत्रकारों,शिक्षाविदों व समाज सेवी संस्थाओं के प्रमुखों की मौजूदगी विशेष तौर पर उल्लेखनीय थी।
सम्मेलन का संचालन सम्मेलन संयोजक वरिष्ठ पत्रकार एवं एवीपी न्यूज के एटा/कासगंज परिक्षेत्र के प्रमुख राकेश भदौरिया ने किया और सम्मेलन की सफलता हेतु सभी उपस्थित गणमान्य प्रमुख जनों, शिक्षाविदों,पत्रकारों सहित जिलाधिकारी श्री अंकित कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह, पीएसी कमांडेंट श्री आदित्य वर्मा , एडीएम श्री आलोक कुमार व एडीएम, प्रदर्शनी प्रभारी श्री आयुष चौधरी का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि आपने अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर पूरे सम्मेलन में उपस्थित रहकर हम सभी का उत्साह वर्धन किया, इस हेतु मैं और सम्मेलन आयोजन समिति उनके सदैव कृतज्ञ रहेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks