कोरोना से बचाव को लोग लगवा सकते हैं बूस्टर डोज

कोरोना से बचाव को लोग लगवा सकते हैं बूस्टर डोज

एटा, । प्रति वर्ष कोरोना संक्रमण फैलने का डर बना रहता है। सर्दी की शुरुआत होते ही सर्दी, जुकाम, बुखार बढ़ने पर कोरोना के लक्षण लगने लगते हैं। इससे बचाव के लिए लोग बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। शासन ने कोरोना को रोकने के उददेश्य से पुन जिले में कोविशील्ड वैक्सीन भेजी है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. रामसिंह ने बताया कि विदेश में कोरोना फैलने से देश में भी आने की आशंका बनी हुई है। शासन स्तर से संभावित लोगों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कोरोना वैक्सीन की दो डोज लगवा चुके लोगों को बूस्टर डोज लगाने की बात कही जा रही है। शासन ने जिले में पुन 12 हजार कोविशील्ड वैक्सीन जनपद में भेजी हैं। इसे लगाने का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि जिले में मेडिकल कॉलेज व दो अर्बन पीएचसी पर कोरोना की बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

वर्तमान में जिले में कोई कोरोना संक्रमित नहीं है। उसके बाद भी सुरक्षा एवं बचाव की दृष्टि से जांच कराई जा रही है। प्रतिदिन लगभग दो हजार लोगों की जांच हो रही है। शासन ने जिले में 12 हजार वैक्सीन भेजी हैं। इसे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। लोग इसे लगवाकर स्वयं को सुरक्षित करें।

डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमओ

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks